कोरोना से डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खतरा, ये 3 तरीके इसे कंट्रोल करने में करेंगे मदद

कोरोना से डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खतरा, ये 3 तरीके इसे कंट्रोल करने में करेंगे मदद

सेहतराग टीम

आज के समय में डायबिटीज काफी सामान्य बीमारी है। इससे तकरीबन कई लोग परेशान रहते हैं। इसलिए इससे बचने का भरसक प्रयास भी करते हैं लेकिन आज के बदलते पर्यावरण और खान-पान की वजह से इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिल पाता है। वहीं समय रहते अगर इस पर कंट्रोल नहीं पाया जाए तो इससे हमारे शरीर में कई अन्य तरह की और भी बीमारियां होने लगती हैं। यही नहीं जैसा की हम सब जानते हैं कि आज के समय कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हाल ही में रिसर्च भी आई थी कि कोरोना से डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा खतरा है। इसके अलावा इसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि अभी लॉकडाउन भी है। ऐसे आपको घर पर भी रहना है और अपनी डायबिटीज पर कंट्रोल भी रखना है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप घर पर ही अपनी डायबिटीज को कंट्रोल कर पाएंगे।

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

मीठे से दूर रहें लेकिन अन्य खान-पान में भी सतर्कता बरतें

डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए केवल मीठे से दूर रहना ही काफी नहीं है, बल्कि अन्य खान-पान की चीजों में भी सतर्कता बरतता जरूरी है। माना जाता है कि डायबिटीज में करेला, एलोवेरा, आंवला जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है।

तांबे के बर्तन में पानी पिएं

ऐसा माना जाता है कि इस बीमारी में तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से लाभ होता है। इसके लिए आप रात में तांबे के बर्तने में पानी भर कर रख लें और रोज सुबह एक ग्लास पानी पी लें। रात भर तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी में, तांबे के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आ जाते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

मेथी दाना खाएं

कई शोध के अनुसार डायबिटीज कि बीमारी में मेथी दाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गर्म पानी में भींगी हुई 10 ग्राम मेथी दाने का रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से टाइप-2 डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें-

इन घरेलू उपायों से ठीक करें फूड पॉइजनिंग

किडनी के मरीजों के लिए बेस्ट डाइट प्लान चार्ट, जानें डॉ. दीपिका से

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।